कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

108 एंबुलेंस की तत्परता से घायलों को मिला इलाज, पहाड़ीपुर के पास दर्दनाक सड़क हादसा

बनीपारा में भागवत कथा सुनकर लौट रहे लोगों का पहाड़ीपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना ट्रैक और ऑटो की भिड़ंत से हुई।

कानपुर देहात। बनीपारा में भागवत कथा सुनकर लौट रहे लोगों का पहाड़ीपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना ट्रैक और ऑटो की भिड़ंत से हुई। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि धर्मपाल नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों में अमित (20 वर्ष) पुत्र श्रीकृष्ण, निवासी डोमापुर, अक्षय कुमार (21 वर्ष), निवासी गांव चौबेनवाड़ा तथा एक 8 वर्षीय बच्ची शामिल हैं। सभी घायल थाना रसूलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी जितेंद्र और सुरेंद्र कुमार द्वारा सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हैलेट मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

108 एंबुलेंस की समय पर पहुंच और ईएमटी की तत्परता से घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सकी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button