कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दर्दनाक हादसा: जर्जर खंभा गिरा, बुजुर्ग महिला की मौत

कानपुर देहात के रूरा गहलों नरसूजा गांव में घर से कार निकालते समय गेट के जर्जर खंभे से टकरा गई।जिसके चलते खंभा पास खड़ी वृद्धा के ऊपर गिर गया और उसकी मौत ही हो गई।

Story Highlights
  • कार की टक्कर से गिरा खंभा, मां की जान गई
  • दुखद घटना: घर के गेट से निकलते समय हादसा, बुजुर्ग महिला की मौत

पुखरायां:  कानपुर देहात के रूरा गहलों नरसूजा गांव में घर से कार निकालते समय गेट के जर्जर खंभे से टकरा गई।जिसके चलते खंभा पास खड़ी वृद्धा के ऊपर गिर गया और उसकी मौत ही हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गहलो नरसूजा गांव निवासी किसान जयराम सिंह के पुत्र उदयभान अपनी कार घर से बाहर निकाल रहे थे।

उसी समय उनकी 74 वर्षीय मां शांति देवी मुख्य गेट को खोलने के लिए वहां पर खड़ी थी।गेट जिस ईंट के खंभे से जुड़ा था वह जर्जर ही हो गया था।कार की टक्कर लगने से खंभा नीचे गिर गया और वहां खड़ी शांति देवी ईंट के मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई और उन्होंने शांति देवी को मलबे से बाहर निकाला।

आनन फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी जे पी शर्मा ने बताया कि जर्जर खंभे के नीचे दबने के चलते वृद्धा की मौत हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button