दिल्ली धमाके के बाद यूपी में अलर्ट
सोमवार देर शाम दिल्ली में हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।इसी क्रम में कानपुर देहात के गजनेर में प्रशासन सक्रिय दिखा

- डीआईजी हरीश चन्दर व एस पी ने बहावलपुर रिलाइंस ऑयल डिपो में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,दिए निर्देश
पुखरायां।सोमवार देर शाम दिल्ली में हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।इसी क्रम में कानपुर देहात के गजनेर में प्रशासन सक्रिय दिखा।पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर तथा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने गजनेर कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ सोमवार देर रात गजनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत बहावलपुर स्थित रिलाइंस ऑयल डिपो में अचानक पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया साथ ही गजनेर कस्बे में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध लोगों से पूँछतांछ भी की गई।पुलिस की इस सक्रियता को देखकर स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय तथा प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।



