अपना देशफ्रेश न्यूज

दिल्ली में लगा छह दिनों के लिए लॉकडाउन, केजरीवाल बोले घबराए नही मैं हूँ ना

दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने छह दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने टेस्ट में कमी नहीं आने दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में सबसे ज्यादा टेस्टिंग हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि कई राज्यों ने अपने आंकड़े छुपाए, टेस्ट की संख्या में हेरफेर की है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में अब आईसीयू बेड्स लगभग खत्म हो चुके हैं. यहां के हॉस्पिटलों में दवाईयां और ऑक्सीजन की कमी होने लगी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली में चौथी लहर आ चुकी है. पिछले कई दिनों से लगातार 20 हजार से ज्यादा केस आए हैं, ऐसा होने से स्वास्थ्य व्यवस्था में तनाव की स्थिति आ गई है.

बता दें कि दिल्ली में रविवार को कोविड के एक दिन में सबसे अधिक 25,462 नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर बढ़कर 29.74 फीसदी पर पहुंच गई. संक्रमण की दर 29.74 प्रतिशत होने का मतलब है कि दिल्ली में लगभग प्रत्येक तीसरा नमूना संक्रमित पाया जा रहा है.

Related Articles

AD
Back to top button