दो दिलों का मिलन: इंजीनियर रूप सिंह और कंचन गौतम का विवाह बंधन
विकासखंड अमरौधा के इंजीनियर रूप सिंह और उत्तर प्रदेश के बांदा के मुहल्ला इंदिरा नगर निवासी धन प्रसाद गौतम की पुत्री आयुष्मती इंजीनियर कंचन गौतम का शुभ विवाह आज विधि विधान से रात्रि में संपन्न होगा।

- अमरौधा और बांदा के दो परिवारों का मिलन, गणमान्य व्यक्तियों ने दी नवदंपति को शुभकामनाएं
- प्रधान संघ ने भी दी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं
- दो परिवारों का मिलन, एक नई शुरुआत
कानपुर देहात/बांदा – विकासखंड अमरौधा के इंजीनियर रूप सिंह और उत्तर प्रदेश के बांदा के मुहल्ला इंदिरा नगर निवासी धन प्रसाद गौतम की पुत्री आयुष्मती इंजीनियर कंचन गौतम का शुभ विवाह आज विधि विधान से रात्रि में संपन्न होगा। इस मांगलिक अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्यों के साथ-साथ अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
ओमनारायण अहिरवार पूर्व संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश, बृजलाल खाबरी पूर्व राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस, अमरौधा विकासखंड के एडीओ पंचायत राम प्रकाश पाठक, लेखाकार राजेश कुमार मिश्रा, एडीओ कृषि बलवीर प्रजापति, एपीओ सचिन सचान, बद्री प्रसाद अहिरवार, बालादीन, रामसेवक, काशी प्रसाद, हरगोविंद, ओम नारायण अहिरवार, समाजसेवी सूर्य प्रताप सिंह तन्नू संखवार, चेयरमैन कदौरा अखिलेश, रामकृपाल चौधरी, इंजीनियर हेमंत कुमार (सिंचाई विभाग, लखनऊ) आदि प्रमुख व्यक्तियों ने नवदंपति को अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।
विकासखंड अमरौधा प्रधान संघ के अध्यक्ष इरफान अहमद एवं प्रधान संघ के महामंत्री आशीष कुमार ने भी नवविवाहित जोड़े को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस शुभ अवसर पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। सभी ने मिलकर नवदंपति के उज्जवल भविष्य की कामना की।



