उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जनपद स्तर, विभिन्न ब्लॉक, ग्राम व तहसीलों पर हुआ संपन्न

‘‘सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मॉ कच्दि् दुख भागभवेत‘‘। भारतीय दर्शन का आधार यह सूक्ति पूरे विश्व को सुखी होने की कामना के साथ, निरोग रहने का भी संदेश देती है, इसी दर्शन की महत्ता को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित करने हेतु ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ का शुभारंभ किया गया.

Story Highlights
  • योग करने से मन, बुद्धि और आत्मा तीनों का समन्वय होता है और हमारी दिनचर्या में शान्ति और सुकून रहता : राज्यमंत्री
  • इस भौतिकवादी युग में ‘‘योग‘‘ ही है जो व्यक्ति को स्वस्थ्य और तनाव मुक्त रख सकता है : भाजपा जिलाध्यक्ष/एमएलसी

अमन यात्रा कानपुर देहात। ‘‘सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मॉ कच्दि् दुख भागभवेत‘‘। भारतीय दर्शन का आधार यह सूक्ति पूरे विश्व को सुखी होने की कामना के साथ, निरोग रहने का भी संदेश देती है, इसी दर्शन की महत्ता को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित करने हेतु ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ का शुभारंभ किया गया, निश्चित रूप से भारतीय दर्शन ने योग को प्रतिपादित कर इस भौतिकवादी विश्व को सुखी और स्वस्थ्य रहने हेतु अप्रतिम उपहार दिया है। योग की पूर्णता इसी में है कि जीवभाव में पड़ा मनुष्य परमात्मा से जुड़कर अपने निजी आत्मस्वरूप में स्थापित हो जाये। योग करना मतलब एक जुट करना या एकत्रित करना। योग में आसन, प्रणायाम और ध्यान के माध्यम से हम मन, स्वांस और शरीर के विभिन्न अंगों में सामंजस्य बनाना सीखते है।

इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात के स्पोर्टस स्टेडियम माती में मुख्य अतिथि बाल विकास एवं पुष्टाहार माननीय राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष/एमएलसी अविनाश सिंह चौहान एवं जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वहां उपस्थित नागरिकों ने भी योग गुरूओं के नेतृत्व में योग कर इसकी महत्ता और संदेश को स्थापित करने का प्रयास किया। घनघोर बारिस के बावजूद भी नागरिकों का उत्साह योग दिवस के प्रति कम नही था, सभी ने इसमें पूरे जोश और खरोश के साथ भाग लिया। इस मौके पर बोलते हुए बाल विकास एवं पुष्टाहार माननीय राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि योग करने से मन, बुद्धि और आत्मा तीनों का समन्वय होता है और हमारी दिनचर्या में शान्ति और सुकून रहता है।

उन्होंने मा0 प्रधानमंत्री जी को इस बात के लिए धन्यवाद अर्पित किया कि उन्होंने योग को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष/एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि योग दर्शन के प्रतिपादक महार्षि पतंजली ने योग को भारत में स्थापित किया, परन्तु इसे वैश्विक रूप देने का कार्य हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने किया, साथ ही उन्होंने इसके द्वारा सम्पूर्ण विश्व को यह संदेश दिया कि इस भौतिकवादी युग में यह ‘‘योग‘‘ ही है जो व्यक्ति को स्वस्थ्य और तनाव मुक्त रख सकता है। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस उपभोक्तावादी समाज में योग को सम्पूर्ण विश्व को प्रदान कर भारत ने अशान्तमय और अति भौतिकतावाद में डूबे नागरिकों के जीवन को अहलादित और असीम सुकून से परिपूर्ण कर दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, मुख्य कोषाधिकारी केके पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी नरेन्द्र मोहन, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, अधिकारियों,कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगणों आदि ने योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इसी क्रम में नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जनपद के विभिन्न ब्लॉक, ग्राम व तहसीलों पर संपन्न हुआ, जिसमें समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय व्यक्तियों द्वारा बढ़-बढ़कर प्रतिभाग किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
anas quraishi
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button