कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नवाकांति समिति : प्रौढ़ शिक्षा के समापन के अवसर पर वितरित किए गए प्रमाण पत्र

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अटवा गांव में शनिवार को नवाकांति समिति के तत्वाधान में प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के समापन के अवसर पर महिलाओं पुरुषों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Story Highlights
  • समिति भारत देश के कई राज्यों में सोशल वर्क का काम कर रही है : हरिओम त्यागी

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अटवा गांव में शनिवार को नवाकांति समिति के तत्वाधान में प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के समापन के अवसर पर महिलाओं पुरुषों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि गोल्डी टेंट हाउस अटवा संदीप कुमार,रमाकांत प्रिया स्टूडियो लालपुर,नवाकांति समिति के हरिओम त्यागी ने कुल 60 महिलाओं,पुरुषों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

समिति की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए समिति के हरिओम त्यागी ने कहा कि समिति भारत देश के कई राज्यों में सोशल वर्क का काम कर रही है।समिति के माध्यम से जरूरतमंदों को पानी,बिजली,शिक्षा,वृद्धा आश्रम, सिलाई प्रशिक्षण इत्यादि सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराई जा रही है।यह समस्त कार्य समिति के डायरेक्टर कांतिलाल के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं।

photo 13 1 6

इस मौके पर अमन गौतम,संदीप कुमार,सोनू,वीरेंद्र कुमार,राजू,राजेश,गोविंद,गोपाल,रमेश,राहुल,विकास,बीनू,शांति, गंगा रानी,आराधना,शिव देवी, सुमन,रामदेवी,मनीषा,पूजा, आरती,सरोजनी,निशा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button