कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

नवाकांत सोसाइटी के द्वारा स्कूली छात्र- छात्राओं को बैग वितरित किए गए

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के पातेपुर गांव में मंगलवार को नवाकांत सोसाइटी के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को बैग वितरित किए गए।इस अवसर पर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

अमन यात्रा, पुखरायां। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के पातेपुर गांव में मंगलवार को नवाकांत सोसाइटी के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को बैग वितरित किए गए।इस अवसर पर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

IMG 20230830 WA0002

मंगलवार को विकासखंड के पातेपुर गांव में नवाकान्त समिति के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को बैग वितरित किए गए।इस अवसर पर लालपुर कबीर हॉस्पिटल डॉक्टर श्याम सिंह ने स्कूली छात्र छात्राओं को बैग वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य का मूल मंत्र है।बगैर शिक्षा कुछ भी संभव नहीं है।इसलिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा अवश्य दिलाएं।वहीं नवाकांत सोसाइटी के हरिओम त्यागी ने कहा कि सोसाइटी भारत देश के कई राज्यों में सोशल वर्कर का काम कर रही है।समिति के द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण,वोकेशनल सेंटर,सिलाई प्रशिक्षण,इत्यादि कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।साथ ही जहां पर पानी की समस्या है वहां पर हैंड पंप लगवाकर लोगों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।यह सभी कार्य समिति के डायरेक्टर कांतिलाल के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

IMG 20230830 WA0003

इस मौके पर अंशू,लक्ष्मी,नैंसी,सिद्धार्थ,रौनक,गौरी,निखिल,कल्पना,निहाल,अंश,अंकुश,अनामिका,संदीप, प्रिया,शिवानी,सत्यम,आर्यन, दीक्षा आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button