कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला का भाजपा कार्यालय पर किया गया जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला आज प्रथम बार जिला कार्यालय पर पहुंचे जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने माला फूल पहनकर उनका जोरदार स्वागत किया तथा ढोल मजीरे बजाकर संतोष शुक्ला अमर रहें के नारे लगाए।

Story Highlights
  • ढोल मजीरों पर थिरके कार्यकर्ता लगाये संतोष शुक्ला अमर रहें के नारे

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला आज प्रथम बार जिला कार्यालय पर पहुंचे जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने माला फूल पहनकर उनका जोरदार स्वागत किया तथा ढोल मजीरे बजाकर संतोष शुक्ला अमर रहें के नारे लगाए।

उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन रोड पर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सांसद,विधायक, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के सदस्य तथा भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए जहाँ पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हवन पूजन कर मनाया गया तथा निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की आरती कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए।

IMG 20230917 WA0014

वहीं दूसरी ओर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला को माला पहनाकर स्वागत किया गया।अपने स्वागत से अभिभूत श्री शुक्ल ने कहा कि वे सबको साथ लेकर पार्टी रीति-नीति को आगे ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान मेरा सम्मान है ।ज्ञातव्य है कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस नेता स्वर्गीय संतोष शुक्ल के अनुज हैं जो उनके निधन के बाद से पार्टी के द्वारा दी गई अनेक जिम्मेदारियों को निभाते रहे और कभी कोई अपेक्षा नहीं की और उसी धैर्य का परिणाम यह हुआ कि उन्हें जिलाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर आसीन किया गया।

IMG 20230917 WA0016

इस अवसर पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ,पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी,राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष वंश लाल कटियार, राजेन्द्र सिंह चौहान, मदन पाण्डेय, राजेश तिवारी,श्याम सिंह सिसोदिया,डाक्टर सतीश शुक्ल, विधायक निर्मला संखवार, पूर्व महासचिव विद्यासागर त्रिपाठी,राम जी मिश्र, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष बाल जी शुक्ल, शिव वीर सिंह भदौरिया,परवेश कटियार, जिला मीडिया प्रभारी,विकास मिश्र, राम जी अग्निहोत्री,पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनोद तिवारी,शिव विलास मिश्र,क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष आशीष कुमार मिश्र, दिनेश मिश्र, विनोद कुमार सक्सेना आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button