कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नव निर्मित श्री राम लीला स्टेज रूरा का लोकार्पण व वृद्ध जन सम्मान समारोह कल

22 सितंबर को प्रात: 9 बजे से 12 बजे के बीच संपन्न होगा आयोजन

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: रूरा नगर पंचायत में नवनिर्मित श्रीराम लीला स्टेज का लोकार्पण कल, 22 सितंबर को किया जाएगा। इस अवसर पर वृद्धजन सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है। यह स्टेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत बनाया गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष राम जी गुप्ता और भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र अवस्थी ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच रामलीला बाल क्रीड़ा स्थल परिसर में होगा। कार्यक्रम के लिए अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नगरवासियों को आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य नए स्टेज का उद्घाटन करने के साथ-साथ क्षेत्र के वृद्धजनों का सम्मान करना भी है।

Related Articles

AD
Back to top button