नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, 2 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
जनपद में महिला व बालिका संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार

शिवली। जनपद में महिला व बालिका संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बीती 15 मई को पीड़ित पिता ने पुत्री के स्कूल से वापस न लौटने के संबंध में मु0अ0सं0 176/2026 दर्ज कराया था। पुलिस टीम द्वारा 22 मई को पीड़िता को सकुशल बरामद करने के बाद बयान, मेडिकल परीक्षण व साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में अभियुक्त शुभम पुत्र शम्भूदयाल (निवासी नगवा, थाना बिधनू, कानपुर नगर) का नाम प्रकाश में आया था, जिसके बाद बीएनएस की धारा 64(1)/127(2)/351(3) और 3/4 पॉक्सो (POCSO) एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी। आज सोमवार को उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार तिवारी और आरक्षी बॉबी की पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर वांछित आरोपी शुभम (उम्र करीब 20 वर्ष) को ग्राम बैरी तिराहे से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।



