निजी वाहनों के खिलाफ यात्री एवं मालकर अधिकारी स्मिता वर्मा का सघन चेकिंग अभियान
आज यात्री एवं मालकर अधिकारी कानपुर देहात श्रीमती स्मिता वर्मा ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अकबरपुर सिकंदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया।

- कमर्शियल उपयोग होता देख मारुति वैन का किया चालान
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। आज यात्री एवं मालकर अधिकारी कानपुर देहात श्रीमती स्मिता वर्मा ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अकबरपुर सिकंदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन पर एवं उत्तर प्रदेश के सड़क एवं परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन पर यात्री एवं मालकर अधिकारी के द्वारा रविवार को चलाए गए वाहनों की चेकिंग के अभियान के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन के सड़कों पर दौड़ते हुए मिले तीन ई रिक्शा वाहनों को उपरोक्त दल के अधिकारी ने सीज करके उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं निजी उपयोग के लिए पंजीकृत मारुति वैन का कमर्शियल उपयोग होते मिलने पर उपरोक्त दल के अधिकारी ने उपरोक्त वाहनों के चालकों को कड़ी फटकार लगाकर उक्त वाहनों के भी चालान किए हैं। साथ ही आज के अभियान में विभिन्न प्रकार के आधा सैकड़ा वाहनों के भी चालान किए गए हैं।



