औरैयाअपना देशउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

निबंध में सलोनी व क्विज में आशीष सेंगर रहेअव्वल

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर तिलक महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।  जिसमें सैकड़ों छात्रों ने हिस्सेदारी की थी। मंगलवार को विद्यालय द्वारा दो प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए।

औरैया,अमन यात्रा । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर तिलक महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।  जिसमें सैकड़ों छात्रों ने हिस्सेदारी की थी। मंगलवार को विद्यालय द्वारा दो प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय की सलोनी प्रथम, बीएससी द्वितीय की फिरदोस द्वितीय तथा रश्मि राजपूत बीएससी थर्ड ने तृतीय  स्थान अर्जित किया। इसके बाद क्विज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया।
जिसमें बीएससी प्रथम वर्ष की आर्ची सेंगर प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष के शैलेंद्र ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। वही बीएससी प्रथम वर्ष की निकिता सिंह,शर्शित मिश्रा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान अर्जित किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ राजेश वर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर बीना पांडे, डॉक्टर विकास दुबे,प्रोफेसर अनुराग कुमार त्रिवेदी व प्रोफेसर साक्षी सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर  मुख्य अतिथि सभी प्रतिभागियों से इस तरह की प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील भी की गई।
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button