उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
भाजपा कार्यकर्ता राजू शर्मा के निधन पर विधायक महेश त्रिवेदी ने श्रद्धान्जलि देने पहुंचे खेरेश्वर घाट
अकबरपुर नगर पंचायत के पूर्व सभासद राजेश शर्मा राजू का यहाँ घर पर निधन हो गया वे कैंसर से पीड़ित थे।इस सूचना को पाकर कानपुर नगर के किदवई नगर विधायक महेश त्रिवदी उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए खेरेश्वर पवित्र धाम पहुंचे तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी

कानपुर देहात।अकबरपुर नगर पंचायत के पूर्व सभासद राजेश शर्मा राजू का यहाँ घर पर निधन हो गया वे कैंसर से पीड़ित थे।इस सूचना को पाकर कानपुर नगर के किदवई नगर विधायक महेश त्रिवदी उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिए खेरेश्वर पवित्र धाम पहुंचे तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।यहाँ उनके साथ गोपाल सैनी,सुरेंद्र शर्मा एडवोकेट आदि प्रमुख लोग उपस्थित हुए। बताते चलें कि राजू शर्मा बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे और इसलिए विधायक महेश त्रिवेदी के सम्पर्क में भी रहे।



