उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

निशुल्क होमियोपैथी शिविर का आयोजन

होमियोपैथी चिकित्सक डॉक्टर तिवीशा अग्रवाल की क्लिनिक की प्रथम वर्षगाँठ के उपलक्ष्य मे निःशुल्क होम्योपैथिक मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे से शाम 12 बजे तक चले शिविर मे 55 मरीजों ने निशुल्क सलाह और दवा का लाभ उठाया। डॉक्टर तीविषा ने बताया की उन्होंने आज ही के दिन एक वर्ष पूर्व अपने आवास मे क्लिनिक् खोल कर मरीजों को देखना शुरु किया था

अमन यात्रा ब्यूरो। होमियोपैथी चिकित्सक डॉक्टर तिवीशा अग्रवाल की क्लिनिक की प्रथम वर्षगाँठ के उपलक्ष्य मे निःशुल्क होम्योपैथिक मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 8 बजे से शाम 12 बजे तक चले शिविर मे 55 मरीजों ने निशुल्क सलाह और दवा का लाभ उठाया।
डॉक्टर तीविषा ने बताया की उन्होंने आज ही के दिन एक वर्ष पूर्व अपने आवास मे क्लिनिक् खोल कर मरीजों को देखना शुरु किया था। आज एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हे ये बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि उनके इलाज से सैंकड़ों मरीजों को लाभ मिला है।

026681d4 0e70 4b06 9fbc 3bcf08fc97a5

इसी वजह से दिन प्रति दिन उनके यहाँ मरीजों कि संख्या बढ़ती जा रही है। आज क्लिनिक के एक वर्ष पूर्ण होने पर पुखराया वासिओं ने उन्हे बधाई दी और आशा जताई कि इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित होते रहेंगे जिससे गरीब मरीजों को भी लाभ मिलता रहे।
उन्होंने आगे बताया कि होमियोपैथी मे पुराने एवं जटिल रोगों का स्थायी इलाज संभव है। आज आने वाले मरीजों ने विभिन्न बीमारियों जैसे गठिया, बालों का झड़ना, गैस, एसिडिटी,
मासिक गड़बड़ी, दाद, खाज खुजली, खांसी व जुकाम आदि से संबनधित् सलाह व दवा प्राप्त की।
डॉक्टर तीविषा प्रतिदिन इसी स्थान पर मरीजों को परामर्श के लिए प्रातः 11 से 2 तक उपलब्ध रहती हैँ।
इस अवसर पर सविता अग्रवाल, संदीप बंसल, उमंग अग्रवाल, अमित जीतेन्द्र भी मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button