उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मिलेनियम पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जेईई मेंस और नीट की परीक्षा में बिखेरा जलवा,विद्यालय में रहा जश्न का माहौल

कानपुर देहात के पुखरायां कस्बा स्थित मिलेनियम पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जेईई मेंस और नीट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जनपद में अपना जलवा कायम रखा है

पुखरायां।कानपुर देहात के पुखरायां कस्बा स्थित मिलेनियम पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने जेईई मेंस और नीट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जनपद में अपना जलवा कायम रखा है।इन होनहार सितारों ने यह साबित कर दिया कि कठोर परिश्रम और लगन के बल पर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।इस अवसर पर विद्यालय में जश्न का माहौल रहा।जेईई मेंस में विद्यालय के छात्र दिव्यांश कटियार ने 98.22 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया वहीं वैभव कुमार ने 91.50 प्रतिशत अंक हासिल कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।साथ ही साथ क्रिश ओमर ने 99.50 प्रतिशत,दिव्यांश गुप्ता ने 94.69,ओमजी वैश्य ने 93.62,देवांश कुलश्रेष्ठ ने 88.85 तथा विकल सचान ने 76.08 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।वहीं छात्रा इशिता मिश्रा ने नीट एमबीबीएस की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का जलवा बरकरार रखा।इस अवसर पर विद्यालय परिवार में जश्न का माहौल रहा।निदेशक इंजीनियर राकेश कुमार सचान,प्रधानाचार्य इंजीनियर प्रतीक सचान समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी सफल छात्रों को इस अपार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।सभी सफल छात्रों ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया एवं उच्च पदों पर आसीन होकर समाजसेवा करने की बात कही।

Related Articles

AD
Back to top button