कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत की नींव रखने वाले पहले व्यक्ति थे: दिलीप कुमार सिंह मुन्ना

आज उनकी पुण्य तिथि पर 2 मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात:  आज बुधवार को नगर पंचायत रूरा जिला कानपुर देहात कार्यालय में स्थित भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्थित प्रतिमा पर उनकी पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार सिंह मुन्ना व जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला “वीरे’ के नेतृत्व में फूल माला चढ़ाकर और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजली दी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार सिंह “मुन्ना’ ने कहा पंडित नेहरू ने और उनके पूरे परिवार ने आजादी के आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करके देश को आजादी दिलाई प्रधानमंत्री बनने पर विश्व के नेताओं के समक्ष भारत को एक मजबूत राष्ट्र के तौर पर प्रस्तुत किया उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी, जिस पर देश निरंतर प्रगति करता चला आ रहा है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला “वीरे’ने कहा पंडित नेहरू ने इस देश को अपना परिवार समझ कर सेवा की उन्होंने देश के निर्माण में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुटनिरपेक्ष आंदोलन का नेतृत्व किया, पंडित नेहरू को विश्व में बड़े सम्मानजनक के तौर पर देखा जाता था, उनके द्वारा देश की जो आधारशिला रखी गई उसी पर भारत निरंतर प्रगति कर रहा है |इस अवसर पर देवी रमन मिश्रा, प्रदीप पालीवाल,विवेक पांडे, रघुनाथ सिंह भदोरिया, रमेश श्रीवास्तव,पप्पू पाल, राकेश कुमार सिंह गौर,ललित कुमार सिंह गौर,आरिफ कुरैशी, मोटू अंसारी, संजय गुप्ता, इरफान कुरैशी “दउवा’ आदि लोग उपस्थित रहे।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: मंदिर का पता पूछकर महिलाओं को निशाना बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक दबोचा


 

Related Articles

AD
Back to top button