कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

समाधान दिवस पर एक शिकायत का त्वरित मौके पर जाकर निस्तरण, काश्तकार दिखे संतुष्ट

विकासखंड मलासा क्षेत्र के अन्तर्गत बरगवा स्थित गांव मे बीती 21 मई को समाधान दिवस में एक व्यक्ति द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण हेतु  शनिवार को कानून-गो चकबंदी हरिश्चंद्र तथा लेखपाल नितिन तोमर ने मौके पर पहुंचकर  पुनः खेत की नापजोख कराई. वहीं गाटा संख्या 302 455 21 91तथा 600 की नापजोख भी की.

बरौर, ब्रजेन्द्र तिवारी। विकासखंड मलासा क्षेत्र के अन्तर्गत बरगवा स्थित गांव मे बीती 21 मई को समाधान दिवस में एक व्यक्ति द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण हेतु  शनिवार को कानून-गो चकबंदी हरिश्चंद्र तथा लेखपाल नितिन तोमर ने मौके पर पहुंचकर  पुनः खेत की नापजोख कराई. वहीं गाटा संख्या 302 455 21 91तथा 600 की नापजोख भी की.

ये भी पढ़े-   थाना इंचार्ज शिवशंकर ने पुलिस फोर्स संग गस्त कर लोगों को कराया सुरक्षा का अहसास

वहां पर मौजूद काश्तकारों की उपस्थिति में कराई गई. जिससे सभी किसान संतुष्ट दिखाई दिए। कानून-गो चकबंदी हरिश्चंद्र ने बताया कि बीते 21 मई को रायरामापुर निवासी हजारी लाल पुत्र भज्जू के द्वारा गाटा संख्या 268 के संबंध में पुनः नापजोख हेतु शिकायती प्रार्थना पत्र सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिया गया था जिसके निस्तारण हेतु ग्रामवासियों की उपस्थिति में गाटा संख्या 268 तथा रकवा 1.8420 की पुनः नापजोख कानून गो हरिश्चंद्र तथा लेखपाल नितिन तोमर द्वारा किसान हजारी लाल की उपस्थिति में कराई गई.  जो मौके पर 1.8706 पाया गया वहीं  गाटा संख्या 302 के भूस्वामी अखिलेश विजयबहादुर कांती देवी ज्ञानसागर की भूमि की भी नापजोख कराई गई. जिस पर सभी काश्तकार संतुष्ट दिखाई दिए। इस मौके पर देवेन्द्र कुमार उमेश चन्द्र दिलीप कुमार अंगद सिंह आदि लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button