उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

परिनिर्वाण दिवस को लेकर पुलिस ने अम्बेडकर प्रतिमा की सुरक्षा का लिया जायजा

शुक्रवार को थाना प्रभारी मूसानगर शिवनारायन सिंह ने अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा को लेकर कस्बे में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा का जायजा लिया

पुखरायां।शुक्रवार को थाना प्रभारी मूसानगर शिवनारायन सिंह ने अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा को लेकर कस्बे में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा की सुरक्षा का जायजा लिया।इस अवसर पर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुए अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की बात कही।शुक्रवार को थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने हमराहियों संग मूसानगर कस्बे में अम्बेडकर पार्क में अम्बेडकर प्रतिमा की सुरक्षा की जांच की।मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान संदिग्धों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा सके।कानून व्यवस्था कायम रखने में पुलिस की मदद करें।असामाजिकत्वों के विरुद्ध पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी।

Related Articles

AD
Back to top button