पीएमश्री संविलयन विद्यालय रोशनमऊ में मनाया गया प्रथम राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस
पीएमश्री संविलयन विद्यालय रोशनमऊ विकासखण्ड अकबरपुर में प्रथम राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया किस तरह से हमारे देश के वैज्ञानिको ने दिन रात मेहनत करके किस तरीके से चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता प्राप्त की थी।

कानपुर देहात। पीएमश्री संविलयन विद्यालय रोशनमऊ विकासखण्ड अकबरपुर में प्रथम राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया किस तरह से हमारे देश के वैज्ञानिको ने दिन रात मेहनत करके किस तरीके से चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता प्राप्त की थी।
इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता व विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। सहायक अध्यापक प्रताप भानु सिंह गौर ने एनसीईआरटी के द्वारा विकसित पोर्टल भारत ऑन द मून पर उपलब्ध मिशन चंद्रयान के वीडियोज को बच्चों के समक्ष डिजिटल बोर्ड की सहायता से प्रदर्शित कर समझ विकसित की एवं विद्यालय के शिक्षक क्रमश: राजकुमार, बीरेंद्र कुमार, विकास द्विवेदी, शिवकुमार साहू, गौतम मिश्रा, हफिज अली, अंजू गुप्ता, विजय पाल, संगीता एम, नारेंद्र और दीपक ने चन्द्रयान मिशन से संबंधित जानकारी दी।

इस अवसर पर चन्द्रयान का मॉडल शिक्षकों व बच्चों द्वारा बनाया गया और विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।



