औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गस्त व लोगों से की वार्ता

जिलाधिकारी औरैया  प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक औरैया  चारू निगम द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली औरैया क्षेत्र में पड़ने वाले ईदगाह,मुख्य चौराहों, बाजार तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त करते हुए लोगों से वार्ता की गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया।

औरैया,अमन यात्रा । शुक्रवार  को  जिलाधिकारी औरैया  प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक औरैया  चारू निगम द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली औरैया क्षेत्र में पड़ने वाले ईदगाह,मुख्य चौराहों, बाजार तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त करते हुए लोगों से वार्ता की गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया।
महोदय द्वारा थाना प्रभारी  कोतवाली औरैया को आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पैदल गस्त दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेंकिंग की गयी । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल, उपजिलाधिकारी सदर औरैया, क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्रनाथ यादव व थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव कोतवाली औरैया सहित अन्य अधि0 /कर्म0गण मौके पर उपस्थित रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button