उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुरानी पेंशन बहाली,सेवा सुरक्षा को लेकर सरकार का रुख शिक्षक विरोधी– वी के मिश्र प्रदेशीय मंत्री

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(ठकुरई गुट) के प्रादेशिक मंत्री ने कहा है कि वर्तमान भाजपा सरकार शिक्षक हितों की लगातार अनदेखी कर रही है,सभी शिक्षक बंधुओं को एकजुट होकर इस दमनकारी नीति का विरोध प्रकट करने के लिए तैयार रहना होगा

पुखरायां।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(ठकुरई गुट) के प्रादेशिक मंत्री ने कहा है कि वर्तमान भाजपा सरकार शिक्षक हितों की लगातार अनदेखी कर रही है,सभी शिक्षक बंधुओं को एकजुट होकर इस दमनकारी नीति का विरोध प्रकट करने के लिए तैयार रहना होगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रांतीय मंत्री वी०के०मिश्रा ने आज मूल्यांकन केंद्र अकबरपुर इंटर कॉलेज में शिक्षकों से उनकी समस्याएं की जानकारी ली तथा संगठन की भावी रणनीति के बारे में शिक्षकों को अवगत कराया। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि संगठित रहते हुए सरकार की दमनकारी नीति का विरोध करें ।पुरानी पेंशन बहाली ,सेवा सुरक्षा तथा अर्जित उपलब्धियां को छीनने वाली सरकार का पुरजोर विरोध करें।

आज उनके साथ संपर्क अभियान में जिला अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, जिला मंत्री आदर्श सचान ,जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल पाल, जिला आय व्यय निरीक्षक याद राम वर्मा, मंडली मंत्री धीरेंद्र त्रिपाठी ,संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओ०पी० पटेल, सुशील कुशवाहा ,आनंद त्रिपाठी ,पन्नालाल जी, जिला संयुक्त मंत्री महेंद्र प्रजापति, बृजेंद्र रावत, अखिलेश गुप्ता ज्ञान सिंह यादव अमरीश सरोज, रमेश यादव संजय त्रिपाठी उपाध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी, संगठन के वरिष्ठ शिक्षक नेता प्रभात बाजपेई,प्रधानाचार्य वासुदेव त्रिपाठी, प्रधानाचार्य राकेश निरंजन, प्रधानाचार्य डॉक्टर योगेंद्र मिश्रा आदि शिक्षक नेता उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री भारत सिंह जी ने माल्यार्पण कर प्रांतीय मंत्री वी०के०मिश्र का स्वागत किया तथा संपूर्ण जिला कार्यकारिणी की प्रशंसा की‌।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button