कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा संगठन को कर रहा है मजबूत, चल रहा है सदस्यता अभियान

जनपद में 15 जुलाई से चल रहा अटेवा का सदस्यता/सहयोग अभियान अपने चरम पर है। सरकारी कर्मचारी इसमें बढ़ चढ़ कर अटेवा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।जहाँ पहुचने मे समस्या है वहाँ से लोग ऑनलाइन सहयोग कर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

कानपुर देहात। जनपद में 15 जुलाई से चल रहा अटेवा का सदस्यता/सहयोग अभियान अपने चरम पर है। सरकारी कर्मचारी इसमें बढ़ चढ़ कर अटेवा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।जहाँ पहुचने मे समस्या है वहाँ से लोग ऑनलाइन सहयोग कर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

IMG 20240725 WA0034

जागरूकता/ सदस्यता/सहयोग अभियान के साथ ही ब्लॉक / जिला / मंडल में लगातार बैठकें जारी हैं क्योकि संगठन की मजबूती में ही आंदोलन की मजबूती है। अटेवा कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि एनपीएस और निजीकरण इस देश की बहुत बड़ी बीमारी है।

IMG 20240725 WA0036

यह सरकारी कर्मचारियों के माथे पर कलंक है, आने वाली पीढ़ी के लिए एक अभिशाप है। इसके खिलाफ कोई और नहीं आएगा बल्कि आपको ही लड़ना होगा इसलिए जिम्मेदारी निभाए। जागरूकता/ सदस्यता/ सहयोग अभियान में खुद शामिल हों और अधिक से अधिक लोगों को शामिल कराएं।

IMG 20240725 WA0037

अभियान को तेज करें। पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए हमें अपने संगठन को मजबूत करना होगा। सभी सरकारी कर्मचारी और सभी संगठन अटेवा का साथ दें तभी पुरानी पेंशन का सपना पूरा होगा।

Related Articles

AD
Back to top button