कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने थाना रुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया, पैदल गश्त कर जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने थाना रुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया।

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने थाना रुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर समस्त अभिलेखों की जांच की और उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र स्वयं थाना रुरा क्षेत्र में पैदल गश्त पर निकले। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद स्थापित कर क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास दिलाया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे गश्त व्यवस्था को और सुदृढ़ करें, जिससे जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

FB IMG 1756318346855

पुलिस अधीक्षक का यह निरीक्षण और पैदल गश्त आमजन में विश्वास जगाने वाला कदम साबित हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसे सराहनीय पहल बताया।

Related Articles

AD
Back to top button