उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

मंगलवार को सट्टी थाना पुलिस द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही लोकप्रिय योजना महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें उनके अधिकार के बारे में बताया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मंगलवार को सट्टी थाना पुलिस शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें उनके अधिकार के बारे में बताया गया।इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा टोल फ्री नम्बर के बारे में जानकारी दी गई।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में मंगलवार को एंटी रोमियो की टीम ने महिलाओं ,बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया।इस दौरान एंटी रोमियो की टीम ने सट्टी कस्बे के शाहजहापुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर बालिकाओं,महिलाओं से बातचीत कर उन्हें महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया।साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा।वहीं इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मी अनामिका ने महिलाओं,बालिकाओं को टोल फ्री नम्बर वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090,महिला हेल्पलाइन नंबर 181,पुलिस कंट्रोल नंबर 112 एंबुलेंस सेवा 102,स्वास्थ्य सेवा 101,साइबर सुरक्षा 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई।इस मौके पर एस आई प्रेम कुमार,महिला कांस्टेबल अर्पिता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button