उत्तरप्रदेश

पुलिस ने फर्जी IAS को किया गिरफ्तार, गृह मंत्रालय में ऑफिस बॉय का किया था काम

फर्जी आईएएस का नाम अभिषेक कुमार चौबे है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कुछ दिनों तक गृह मंत्रालय में ऑफिस बॉय के रूप में काम किया था.

पुलिस के मुताबिक अभिषेक ने कुछ दिनों तक गृह मंत्रालय में ऑफिस बॉय के रूप में काम किया था. अपनी तैनाती के दौरान अभिषेक मंत्रालय में तैनात बड़े अधिकारियों के नाम जान गया था. वहां से हटने के बाद इसने अपने मोबाइल में ट्रूकॉलर में उन्हीं अधिकारियों के नाम से प्रोफाइल बनाई. उसके बाद ये पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को फोन करके अपने काम कराने लगा.

पुलिस को इसपर शक हुआ तो जांच शुरू की गई, जिसके बाद पूरी सच्चाई सामने आ गई. आरोपी अपने दोस्तों के सामने अपना रुतबा और साख बढ़ाने के लिए इस तरह की कॉल किया करता था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने वो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है जिसके जरिए ये फर्जी आईएस बन कर अपना काम करवाता था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button