उत्तरप्रदेश

हमीरपुर : बलि देने की कोशिश, अधेड़ शख्स ने मंदिर में काटी खुद की गर्दन, अस्पताल में भर्ती

एक अधेड़ ने खुद की गर्दन काट कर भगवान शिव को चढ़ाने की कोशिश की. अधेड़ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि “विश्वकर्मा को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उसकी हालत में कुछ सुधार आया है.” पुलिस ने बताया कि रुक्मणि विश्वकर्मा ने अंधविश्वास के कारण अपनी गर्दन काटकर बलि देने की कोशिश की थी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के समय मंदिर परिसर में काफी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन अंदर शिव लिंग के पास रुक्मणि अकेले पूजा-पाठ कर रहा था. चाकू के प्रहार से जख्मी होने के बाद उसके चीखने की आवाज सुनकर लोग अंदर पहुंचे और खून से लथपथ रुक्मणि को अस्पताल पहुंचाया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button