कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा 12 अक्टूबर को पहुंचेंगे इटावा, कानपुर देहात में जगह-जगह स्वागत

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डॉक्टर दिनेश शर्मा 12 अक्टूबर को लखनऊ से इटावा की ओर प्रस्थान करेंगे।इस क्रम में जनपद कानपुर देहात सीमा पर स्थित नगर पंचायत रनियां में स्वागत किया जायेगा।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डॉक्टर दिनेश शर्मा 12 अक्टूबर को लखनऊ से इटावा की ओर प्रस्थान करेंगे।इस क्रम में जनपद कानपुर देहात सीमा पर स्थित नगर पंचायत रनियां में स्वागत किया जायेगा। इस संबंध में प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार रनियां स्थित ओम विला होटल में श्री शर्मा रनिया अकबरपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से भेंट करेंगे तथा पत्र प्रतिनिधियों से भी बात करेंगे।
वहीं जनपद मुख्यालय अकबरपुर होते हुए कांधी ग्राम स्थित होटल हाइवे इन में वे शैलेंद्र पाण्डेय से संपर्क कर  विकास खंड संदलपुर में राज होटल में चल रहे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे तत्पश्चात सिकंदरा में डॉ अमित शर्मा से भेंट कर स्वर्गीय सुभाष शर्मा की मूर्ति का अनावरण करेंगे तथा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने के लिए सैफई इटावा की ओर प्रस्थान कर जाएंगे।उल्लेखनीय है कि उनके इस भ्रमण कार्यक्रम में उन्हें जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने प्रेस जारी की।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button