कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर महाविद्यालय की छात्रा “साहिबा खातून” को पुरस्कृत किया गया

जनपद न्यायाधीश कानपुर देहात द्वारा जनपद में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर महाविद्यालय की छात्रा साहिबा खातून को पुरस्कृत किया तथा निबंध प्रतियोगिता में जनपद में तृतीय स्थान अर्जित करने पर रोहन यादव को पुरस्कृत किया, दोनों प्रतिभागियों को जनपद न्यायाधीश द्वारा पुरस्कृत करने पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं में खुशी का माहौल है।

Story Highlights
  • निबंध प्रतियोगिता में रोहन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पुखरायां। जनपद न्यायाधीश कानपुर देहात द्वारा जनपद में पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर महाविद्यालय की छात्रा साहिबा खातून को पुरस्कृत किया तथा निबंध प्रतियोगिता में जनपद में तृतीय स्थान अर्जित करने पर रोहन यादव को पुरस्कृत किया, दोनों प्रतिभागियों को जनपद न्यायाधीश द्वारा पुरस्कृत करने पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं में खुशी का माहौल है।

IMG 20231012 WA0023

बताते चलें उच्च न्यायालय प्रयागराज के निर्देशन में जिला विद्युत सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात द्वारा महाविद्यालय को निर्देशित किया गया था कि 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर जिन विद्यार्थियों ने स्वच्छता में विशेष योगदान दिया है उनके मध्य एक चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता कराई जाए जिसका अनुपालन करते हुए महाविद्यालय द्वारा स्वच्छता के अनेक कार्यक्रमों के साथ चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता कराई गई, तथा प्रतिभागियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात को सौंपी गई ।

IMG 20231012 WA0022

जिसमें जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा अन्य महाविद्यालय के प्रतिभागियों की चित्रकला एवं निबंध की कॉपी को एक कमेटी के माध्यम से मूल्यांकन कराया ,जिसमें महाविद्यालय की छात्रा साहिबा खातून ने चित्रकला में प्रथम तथा निबंध प्रतियोगिता में रोहन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button