उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत कोर्स का निःशुल्क संचालन।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोगनीपुर, कानपुर देहात में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY4.0) के अन्तर्गत Electrical Technician कोर्स के बैच का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जाना है। उपरोक्त जानकारी देते हुए नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान भोगनीपुर ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण पूर्णता निःशुल्क है

कानपुर देहात। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोगनीपुर, कानपुर देहात में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY4.0) के अन्तर्गत Electrical Technician कोर्स के बैच का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जाना है। उपरोक्त जानकारी देते हुए नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान भोगनीपुर ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण पूर्णता निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणित अभिलेख, आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रतियों एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ अपना आवेदन किसी भी कार्यदिवस में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोगनीपुर, कानपुर देहात के कार्यालय में जमा कर सकते है। आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 22.06.2024 अपराह्न 03:00 तक है। प्रवेश पहले आओ एवं पहले पाओ के आधार पर दिया जायेगा। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल प्लस आईटीआई या डिप्लोमा है। प्रशिक्षण की अवधि 420 घंटे है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button