उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 36 गर्भवती महिलाओं की की गई प्रसव पूर्व जांच,वितरण किया गया पौष्टिक आहार

मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।ताकि गर्भवती महिलाओं को विशेष जांच सेवा व उचित परामर्श प्रदान किया जा सके।जच्चा बच्चा के सुरक्षा के लिए गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच कराना आवश्यक है

पुखरायां।मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।ताकि गर्भवती महिलाओं को विशेष जांच सेवा व उचित परामर्श प्रदान किया जा सके।जच्चा बच्चा के सुरक्षा के लिए गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच कराना आवश्यक है।इस दौरान 36 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच कर उन्हें फल व पौष्टिक आहार भी वितरण किया गया।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें बेहतर परामर्श देना है।डॉक्टर अर्शी आज़मी ने कहा कि अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की जान जाने की संभावना सबसे अधिक होती है।प्रसव पूर्व जांच में यदि खून की कमी होती तो तब ऐसी महिलाओं को आयरन की गोली के साथ पोषक पदार्थों के सेवन के विषय में सलाह दी जाती है।इस मौके पर डॉक्टर अपर्णा सिंह,एल टी योगेन्द्र सिंह,संजीव कुमार,प्रबुद्ध सेन,एएनएम आरती आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button