उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मिलन यादव के बाबा बाबूराम यादव का आकस्मिक निधन,क्षेत्रवासियों में शोक

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी के प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मिलन यादव के बाबा का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया।बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में पहुंच श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरैनी के प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मिलन यादव के बाबा का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया।बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में पहुंच श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मिलन यादव के बाबा 95 वर्षीय बाबूराम यादव का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया।उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।उनके तीन पुत्र रामबहादुर यादव,शशिवेंद्र यादव व यादवेंद्र यादव तथा चार नाती समाजसेवी मिलन यादव,अंकित यादव,गोपाल यादव,मधुर यादव हैं।बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।दोपहर के समय विधि विधान के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

Related Articles

AD
Back to top button