प्रयागराजउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

प्रयागराज में राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार जोरों पर

प्रयागराज में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए आज एक विशेष अभियान शुरू किया गया। जनपद न्यायालय परिसर से एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज, संतोष राय उपस्थित रहे

प्रयागराज, दिनांक 14 दिसंबरl प्रयागराज में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए आज एक विशेष अभियान शुरू किया गया। जनपद न्यायालय परिसर से एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज, संतोष राय उपस्थित रहे।

प्रचार वाहन के साथ विभिन्न बैंकों के प्रबंधकगण और जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा भी मौजूद रहे। वाहन के साथ चल रहे पराविधिक स्वयंसेवकों ने पूरे शहर में लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाई।

पेटी ऑफेंस की विशेष लोक अदालत:

इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक पेटी ऑफेंस की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने मामलों का निस्तारण कराएं।

राष्ट्रीय लोक अदालत:

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि वे अपने मुकदमों को चिन्हित कर स्वयं या अपने अधिवक्ता के साथ उपस्थित होकर उसका निस्तारण कराएं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आह्वान:

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दिनेश कुमार गौतम ने सभी लोगों से अपील की है कि वे लोक अदालत में भाग लेकर न्याय प्राप्त करें।

Related Articles

AD
Back to top button