बरौर की महिला ने दो बच्चों को छोड़ कानपुर में प्रेमी संग किया सुसाइड
बरौर की एक महिला ने कानपुर में अपने प्रेमी संग सुसाइड कर लिया।मंगलवार रात करीब 9 बजे दोनों ट्रेन के आगे लेट गए।मरने के बाद भी दोनों के शव एक दूसरे से लिपटे मिले

पुखरायां।बरौर की एक महिला ने कानपुर में अपने प्रेमी संग सुसाइड कर लिया।मंगलवार रात करीब 9 बजे दोनों ट्रेन के आगे लेट गए।मरने के बाद भी दोनों के शव एक दूसरे से लिपटे मिले।महिला अपनी दो बेटियों को ससुराल में छोड़कर एक साल से प्रेमी के संग रह रही थी।गुरुवार सुबह मृतक प्रेमी के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।परिजनों ने महिला के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया।घटना घाटमपुर रेलवे स्टेशन के पास की है।बरौर कस्बा निवासी विनोद संखवार ने बताया कि उसकी पत्नी ज्योति करीब डेढ़ वर्ष पूर्व रेउना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी अपने प्रेमी सुमित के साथ भाग गई थी।गौरा गांव के रहने वाले रोहित कुमार पेशे से किसान हैं।उनके परिवार में पत्नी राजलक्ष्मी,तीन बेटे ब्रह्मप्रकाश,शिवप्रकाश व सुमित उर्फ उदय प्रकाश 26 वर्ष व तीन बेटियां हैं।ब्रह्मप्रकाश गुजैनी में किराए के मकान में परिवार संग मजदूरी करता है।दूसरा बेटा शिव प्रकाश दिल्ली में मजदूरी करता है।वहीं तीसरा बेटा सुमित गांव में ही रहकर मजदूरी करता था।पिता रोहित ने बताया कि एक साल पहले सुमित पानीपत में काम करने गया था।वहां उसकी मुलाकात बरौर कस्बा के रहने वाले विनोद संखवार उर्फ छोटे से हुई थी।इस दौरान सुमित के प्रेम संबंध छोटे की पत्नी ज्योति से हो गए थे।इसके बाद ज्योति अपनी दो बेटियों को छोड़कर सुमित के साथ गांव गांव आ गई थी।दोनों एक साल से घर से अलग एक साथ रह रहे थे।रोहित ने बताया कि पिछले साल अगस्त माह में ज्योति का पति छोटे घर आया था।उसने अपनी पत्नी से साथ चलने को कहा तो दोनों पक्षों में हंगामा शुरू हो गया। मामला रेउना थाने पहुंचा।वहां ज्योति ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया।जिसके बाद से दोनों बारा दौलतपुर में एक किराए के मकान में रह रहे थे।मंगलवार देर रात दोनों के शव घाटमपुर स्टेशन के करीब पड़े मिले।जीआरपी ने दोनों शवों को बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परन्तु परिजनों के न होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।गुरुवार को मृतक सुमित के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लेकिन ज्योति के घर से कोई नहीं आया।भाई ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि उन्होंने ज्योति के घर वालों को फोन किया लेकिन परिवार वालों ने उसकी शक्ल देखने से इनकार कर दिया और उन्हें धमकाया भी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



