औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रशासनिक अधिकारियों एवं राजनैतिक लोगों ने जमकर खेली होली

होली के पावन अवसर पर शुक्रवार को जिलाधिकारी आवास पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा , अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, जिला जज, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा , एसडीएम , तहसीलदार , पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव, पूर्व राज्य मंत्री राम जी शुक्ला, नगरपालिका प्रतिनिधि लाल जी शुक्ला, ओमजी शुक्ला , श्याम जी शुक्ला व किशन जी शुक्ला सहित जिले के तमाम अधिकारियों ने होली के पावन अवसर पर बधाई देने के साथ-साथ रंगों की बरसात के साथ होली खेली। 

Story Highlights
  • जिलाधिकारी व एसपी कैंप कार्यालय एवं  पूर्व राज्य मंत्री के आवास पर हुआ होली मिलन समारोह
औरैया,अमन यात्रा । होली के पावन अवसर पर शुक्रवार को जिलाधिकारी आवास पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा , अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान, जिला जज, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा , एसडीएम , तहसीलदार , पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव, पूर्व राज्य मंत्री राम जी शुक्ला, नगरपालिका प्रतिनिधि लाल जी शुक्ला, ओमजी शुक्ला , श्याम जी शुक्ला व किशन जी शुक्ला सहित जिले के तमाम अधिकारियों ने होली के पावन अवसर पर बधाई देने के साथ-साथ रंगों की बरसात के साथ होली खेली।  वही पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय पर भी शनिवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 2 दिन हुए होली मिलन समारोह में पत्रकार बंधू भी शामिल रहे।
जनपद के आलाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर अबीर गुलाल के साथ रंगो की होली खेली गई। जिसमें जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा के अलावा अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान तथा जिला जज शामिल रहे। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर होली मिलन समारोह के दौरान मौजूद पत्रकारों के अलावा अन्य लोगों ने ठंडाई पीकर होली का लुफ्त उठाया। इस दौरान प्रशासनिक आलाधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंगो की होली खेली।  इसी तरह से शनिवार को  पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कैंप कार्यालय पर होली मिलन समारोह संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी तथा पुलिस के जवानों व पत्रकारों ने एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया।
होली मिलन समारोह में अधिकारियों ने जमकर लुफ्त उठाया। इसी प्रकार से पूर्व राज्य मंत्री रामजी शुक्ला के आवास पर शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम हुआ , जिसमें नगरपालिका प्रतिनिधि लाल जी शुक्ला ने आए हुई लोगों का सम्मान करते हुए अबीर गुलाल के साथ रंगों की होली खेली , साथ ही इस अवसर पर मौजूद लोगों ने ठंडाई पीकर होली का आनंद लिया। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय व  पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय पर डीएम की मासूम बेटी अपनी सहेलियों के साथ होली खेली। होली मिलन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पत्रकार बंधु शामिल रहे।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button