कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बजरंग रामलीला में लक्ष्मण शक्ति लीला देख दर्शक हुए भावविभोर

पुखरायां कस्बे में चल रही बजरंग रामलीला में गुरुवार को लक्ष्मण शक्ति लीला का सुंदर मंचन किया गया।लीला का मंचन करते हुए कलाकारों ने दिखाया कि भगवान राम,सुग्रीव जामवंत के साथ बैठकर मंत्रणा करते हैं।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बे में चल रही बजरंग रामलीला में गुरुवार को लक्ष्मण शक्ति लीला का सुंदर मंचन किया गया।लीला का मंचन करते हुए कलाकारों ने दिखाया कि भगवान राम,सुग्रीव जामवंत के साथ बैठकर मंत्रणा करते हैं।इसके बाद वानर सेना को लंका पर चढ़ाई का आदेश देते हैं।रावण के दूतों ने जानकारी दी कि वानर सेना लंका के द्वारा पर आ गई है।तब रावण ने अपने पुत्र मेघनाद से अपनी सेना के साथ वानर सेना पर आक्रमण करने का आदेश दिया।

photo 14 1 3

राक्षस सेना को आता देख रामादल में हलचल हो गई।मेघनाद वानरों को मारते हुए आगे बढ़ रहा था।यह देख राम का आदेश पाकर लक्ष्मण युद्ध करने पहुंचे।मेघनाद और लक्ष्मण में भीषण युद्ध हुआ।जब मेघनाद के सारे अस्त्र फेल हो गए तो उसने अमोघ शक्ति लक्ष्मण के ऊपर छोड़ दी।शक्ति के लगते ही लक्ष्मण मूर्छित होकर गिर पड़े।यह देख हनुमान लक्ष्मण को लेकर रामादल में पहुंचे लक्ष्मण को देख भगवान राम विलाप करने लगे।तब विभीषण ने उन्हें बताया कि मेघनाद ने शक्तिबाण प्रयोग किया है।इसका उपचार लंका में रहने वाले सुषैन वैध कर सकते हैं।

photo 13 1 5

हनुमान की सुषैन वैध की सलाह पर द्रोण पर्वत से संजीवनी बूटी लेकर आए और लक्ष्मण की मूर्छा दूर हुई।लीला को देख दर्शक भावविभोर हो गए ।इस मौके पर व्यास कैलाश मस्ताना,पवन मस्ताना,राहुल, कमेटी अध्यक्ष विमल सचान लालू, प्रबंधक गोपाल अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष हर्ष गुप्ता, महामंत्री संजय सचान, सुनील सचान, सुशील सचान, रामकिशोर गुप्ता, मनोज शुक्ला, नरेश सचान, सुमित कुमार समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button