कानपुर देहात में छह दिन से लापता बुजुर्ग का नाले में मिला शव,फैली सनसनी
पुलिस गहराई से छानबीन में जुटी

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के इकघरा गांव निवासी 67 वर्षीय लापता बुजुर्ग हुकुम सिंह का शव छह दिन बाद बुधवार को नाले में मिला है।नाला रिंद नदी की ओर जाता है।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।हुकुम सिंह बीते शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर से बिना बताए कहीं चले गए थे।
जब काफी खोजबीन के पश्चात उनका कहीं सुराग नहीं मिला तो उनके पुत्र संतोष सिंह ने थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।बुधवार दोपहर करीब 12 बजे लालपुर से करिगांव के बीच रिंद नदी जाने वाले नाले में हुकुम सिंह का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से रसोइया गंभीर,भेजा गया हैलट



