उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरौर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोर्ड परीक्षा जारी,30 छात्र रहे नदारद

बरौर कस्बे के पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई

Story Highlights
  • सीसीटीवी की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई परीक्षा
  • पुलिस प्रशासन दिखा मुस्तैद
  • केंद्र व्यवस्थापक नवनीत कुमार बोले तनावमुक्त और निडर होकर दें परीक्षा

पुखरायां।बरौर कस्बे के पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।सुबह की पाली में हाईस्कूल तथा शाम को इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न कराई गई।केंद्र व्यवस्थापक ने छात्रों को तनावमुक्त होकर और बिना किसी डर के परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया।केंद्र व्यवस्थापक नवनीत कुमार ने बताया कि सुबह की पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई।जिसमें कुल पंजीकृत 436 छात्रों में से 423 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए वहीं 13 छात्रों ने परीक्षा में सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी।शाम की पॉली में इंटरमीडिएट की गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई।गणित की परीक्षा में कुल पंजीकृत 138 में से 129 छात्र छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 09 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।जीव विज्ञान में कुल पंजीकृत 201 छात्र छात्राओं में से 193 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 08 छात्र परीक्षा में नदारद रहे।परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी गई,जिससे नकल मुक्त परीक्षा सुनिश्चित हो सके।देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।परीक्षा को सफलतापूर्ण संपन्न कराने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट देवेश कुमार,वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक विकास कुमार समेत कक्ष निरीक्षक अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे।छात्रों के तनाव को कम करने के लिए केंद्र व्यवस्थापक नवनीत कुमार ने उन्हें शांत मन से परीक्षा देने की सलाह दी।यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा पूरी तरह से अनुशासित और पारदर्शी हो।इस दौरान पुलिस प्रशासन भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखा।थाना प्रभारी अमिता वर्मा के नेतृत्व में परीक्षा केंद्र पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button