बसपा के पूर्व मंडल प्रभारी असर्फी लाल संखवार का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
जितेंद्र संखवार ने कहा- समाज और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति

- बसपा के पूर्व मंडल प्रभारी असर्फी लाल संखवार का निधन।
- पूर्व जोन मुख्य इंचार्ज जितेंद्र संखवार ने दी श्रद्धांजलि।
- पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।
पुखरायां, कानपुर देहात – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व मंडल प्रभारी असर्फी लाल संखवार का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बसपा के पूर्व जोन मुख्य इंचार्ज जितेंद्र संखवार ने कार्यकर्ताओं के साथ कानपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
जितेंद्र संखवार ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि असर्फी लाल का निधन बहुजन समाज पार्टी और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
असर्फी लाल, मलासा विकासखंड से जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार के पिता और डॉ. महेंद्र सिंह के ससुर थे। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर जितेंद्र संखवार के साथ-साथ जिला संयोजक नरेंद्र सिंह दोहरे, विधानसभा प्रभारी कमल गौतम, विधानसभा अध्यक्ष संजय संखवार और वीरेंद्र गौतम समेत कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान योगेंद्र सिंह, संजीवन लाल कुरील, जयप्रकाश, शिवम कुमार आजाद, देवेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और उनके समर्थक मौजूद रहे।



