कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संगठन विस्तार के लिए शिक्षक संघ का दौरा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) ने संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों की समस्याओं को जानने के लिए कानपुर देहात के कई विद्यालयों का भ्रमण किया।

Story Highlights
  • मनोज गौतम को मिली नई जिम्मेदारी

पुखरायां, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) ने संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों की समस्याओं को जानने के लिए कानपुर देहात के कई विद्यालयों का भ्रमण किया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षक नेताओं ने शिक्षकों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

संगठन के नेताओं ने जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर रोशनई, श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर और श्री राम स्वरुप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां का दौरा किया। डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना और भविष्य की रणनीति तैयार करना था। इस दौरान सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई।

भ्रमण के दौरान हुई बैठक में श्री राम स्वरुप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज, पुखरायां के प्रवक्ता मनोज कुमार गौतम को भोगनीपुर का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर प्रादेशिक कार्य समिति के सदस्य उमा शंकर कमल, जिला प्रधान संरक्षक सुरेश चंद्र मिश्र, मंडल सह-संयोजक पुष्पेंद्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला मंत्री जयराम बाबू, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुबोध और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कुमार वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन के सदस्यों ने सीपीकेयू इंटर कॉलेज, मूसानगर के दिवंगत शिक्षक और संयुक्त मंत्री अवनीश तिवारी के घर पहुंचकर उनके परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान संयुक्त मंत्री मयाराम, कानपुर नगर के जिला मंत्री राहुल मिश्र और जिला संगठन मंत्री अवनीश शुक्ल भी मौजूद थे।

Related Articles

AD
Back to top button