कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में 20 साल से फरार वारंटी को पुलिस ने दबोचा,भेजा गया जेल

दहेज प्रताड़ना और शांति भंग मामले में लंबे समय से था फरार

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 20 साल से फरार चल रहे वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी की पहचान सरकौड़ा निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ वर्ष 2006 में दहेज प्रताड़ना,गाली गलौज,मारपीट मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था।न्यायालय द्वारा लगातार समन भेजे जाने के बाबजूद भी वह पेशी पर हाजिर नहीं हुआ और लगातार फरार चल रहा था।जिसके बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी को उसके गांव सरकौडा के पास से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े-  शिवली में बकरी चराने गया युवक लापता,रिंद नदी के पास से हुआ गायब

 

Related Articles

AD
Back to top button