बाइक फिसलने से तीन घायल, दो महिलाएं रेफर, 108 एंबुलेंस बनी जीवन रक्षक
मूसानगर क्षेत्र के चांदपुर रोड पर बुधवार देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां ले जाया गया

कानपुर देहात। मूसानगर क्षेत्र के चांदपुर रोड पर बुधवार देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां ले जाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गजनेर क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी अमन (21) अपनी भाभी अलका (23) और मां गुड़िया (45) के साथ बाइक से मूसानगर जा रहे थे। बताया गया कि वे दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान चांदपुर रोड पर अचानक बाइक फिसल गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी राम बहादुर और पायलट राम खेलावन ने घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए सीएचसी पुखरायां पहुंचाया। वहां डॉक्टर अनूप ने घायलों का इलाज किया।
प्राथमिक उपचार के बाद अलका और गुड़िया की हालत में सुधार न होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया,



