कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में युवक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

महिला की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं।पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 18.19 जनवरी की रात्रि को उसके ही गांव का रहने वाला युवक नीरज उसके घर में घुस आया और जबरन उसके दुष्कर्म किया।किसी तरह वह उसके चंगुल से बच पाई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पूर्व में उसके आरोपी से प्रेम संबंध थे परंतु कुछ समय पूर्व उसने उससे संबंध विच्छेद कर लिए थे।फिर भी आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

AD
Back to top button