कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बाल शक्ति स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता ने उजागर की छात्रों की प्रतिभा

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड अंतर्गत बाल शक्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल बरगवां में रविवार को प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के दौरान छात्र छात्राओं ने अपने अपने हुनर दिखाए।

Story Highlights
  • बाल शक्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल बरगवां में प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
  • छात्रों ने दिखाए अपने हुनर

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के मलासा विकासखंड अंतर्गत बाल शक्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल बरगवां में रविवार को प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के दौरान छात्र छात्राओं ने अपने अपने हुनर दिखाए।प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

रविवार को विकासखंड मलासा के बाल शक्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल बरगवां में प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में प्राथमिक,जूनियर,सीनियर व सुपर सीनियर वर्ग से कुल 423 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगी परीक्षा में हिंदी,अंग्रेजी,गणित,विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान संबंधी कुल 100 प्रश्न पूछे गए।जिसमें छात्र छात्राओं ने ओएमआर शीट पर गोले रंग कर अपने अपने हुनर दिखाए।

परीक्षा छात्र छात्राओं की भविष्य में तैयारी के दृष्टिगत आयोजित की गई।प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।मौजूद शिक्षकों,छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजन के छात्र छात्राओं में दबी प्रतिभा में निखार आता है।साथ ही साथ उनका ज्ञानवर्धन भी होता है।इसलिए विद्यालय में समय समय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होना अति आवश्यक है।इस मौके पर संस्थापक चंद्रिका प्रसाद,प्रधानाचार्या श्रीमती सुचेता सिंह,शिक्षक अनुराग उपाध्याय,कपिल,जयशंकर, श्रीकांत,पूजा,हरमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button