उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बाल संरक्षण और बाल श्रम उन्मूलन को लेकर पुलिस लाइन में समन्वय बैठक सम्पन्न, एएसपी ने दिए सख्त निर्देश

जनपद में बाल अधिकारों के संरक्षण और बाल श्रम उन्मूलन को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक का आयोजन किया गया

कानपुर देहात। जनपद में बाल अधिकारों के संरक्षण और बाल श्रम उन्मूलन को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा-107 के तहत आयोजित इस बैठक में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU), एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। एएसपी आलोक प्रसाद ने उपस्थित अधिकारियों को बाल श्रम, बाल तस्करी और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया। बैठक में बाल कल्याण समिति (CWC), किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, श्रम विभाग और एएचटीयू के अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button