कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीईओ कार्यालय में सीडीओ का छापा: 15 दिन में स्कूल सुधारने का अल्टीमेटम, 3 दिन में किताबें बांटने के आदेश

अभिलेखों के अव्यवस्थित रखरखाव पर सीडीओ ने जताई गहरी नाराजगी।

कानपुर देहात: मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने आज खंड शिक्षा अधिकारी राजपुर कार्यालय का औचक निरिक्षण किया। निरिक्षण के समय मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, कनिष्ठ सहायक अभिषेक कुमार प्रजापति उपस्थित मिले। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और यह स्पष्ट किया कि कार्यालय में तैनात सभी अधिकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित होते हुए राजकीय कार्यों का संपादन करें अन्यथा कार्यालय समय पर न आने वाले पटल सहायकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने पाया कि ब्लॉक के कई विद्यालयों में अभी भी टाइलीकरण, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का कार्य अधूरा है।

 

उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि अगले 15 दिनों के भीतर ग्राम प्रधानों और सचिवों के साथ समन्वय स्थापित कर इन कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं, अन्यथा बीईओ का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। कार्यालय के भीतर अभिलेखों के रख-रखाव पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रावलियों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए वहीँ उन्होंने मिड-डे मील (MDM) की गुणवत्ता और डीबीटी के माध्यम से छात्रों के खातों में भेजी गई धनराशि की फीडिंग की स्थिति भी देखी जिसे तत्काल पूर्ण कराये जाने निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी को दिए।

 

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) में शासन द्वारा आवंटित सभी पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया जाए कि बी.आर.सी. में उपलब्ध पुस्तकों का उठान तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करें एवं आगामी 03 दिनों के भीतर अपने विद्यालय का कोटा प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के बीच वितरित कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुस्तकों के स्टॉक में रखे रहने और छात्रों तक न पहुँचने की स्थिति में संबंधित विद्यालय प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरिक्षण के समय अशोक कुमार उपायुक्त श्रम रोजगार, खंड सिक्षा अधिकारी, एवं अन्य अधिकारी/कमर्चारी उपस्थित रहे।


ये भी पढ़े-  सीडीओ का राजपुर ब्लॉक में छापा: 3 महीने से लापता ऑपरेटर की सेवा समाप्त, जे.ई. का वेतन रोका


 

Related Articles

AD
Back to top button