कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीकेएसडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य हेतु भोगनीपुर कोतवाली की महिला सुरक्षा टीम द्वारा कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Story Highlights
  • महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड लाइन 1098,एंबुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102 व साइबर सुरक्षा के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। गुरुवार को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य हेतु भोगनीपुर कोतवाली की महिला सुरक्षा टीम द्वारा कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महिलाओं,बालिकाओं को उन्हे उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई।

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी एवं सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात के विभिन्न थानों में गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा नारी सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को कोतवाली भोगनीपुर के महिला सुरक्षा दल द्वारा कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान महिला पुलिसकर्मी दीपा बादाम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी व सोशल मीडिया से परेशान करने पर डरें नहीं बल्कि यूपी सरकार द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।

महिलाएं,बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड लाइन 1098,एंबुलेंस सेवा 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102 व साइबर सुरक्षा के लिए 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं हैं।इसके अलावा थाने में भी महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। जिस पर महिला पुलिस अधिकारी,कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं।महिलाएं थाने पर जाकर भी अपनी समस्या से अवगत करा सकतीं हैं। इस मौके पर महिला कांस्टेबल रजनी परमार भी मौजूद रहीं।

Related Articles

AD
Back to top button