उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

बेसिक शिक्षा विभाग में निलंबन और बहाली का अब नहीं चलेगा खेल

बेसिक शिक्षा विभाग में कार्मिकों के पहले निलंबन और फिर बिना किसी दंड के बहाली का खेल अब नहीं चलेगा। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसे कुछ प्रकरण की जानकारी मिलने पर सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने सभी बीएसए से ऐसे मामलों को लेकर सतर्क रहने को कहा है।

लखनऊ/कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्मिकों के पहले निलंबन और फिर बिना किसी दंड के बहाली का खेल अब नहीं चलेगा। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसे कुछ प्रकरण की जानकारी मिलने पर सख्ती शुरू कर दी है।

विभाग ने सभी बीएसए से ऐसे मामलों को लेकर सतर्क रहने को कहा है। विभाग ने कहा है कि कर्मियों का निलंबन तब तक नहीं करना चाहिए जब तक सरकारी सेवक के खिलाफ गंभीर आरोप न हो।

कुछ जिलों में की गई अनुशासनात्मक कार्यवाही से पता चला है कि कुछ जिलों में निलंबन के बाद बिना किसी दंड के बहाल कर दिया गया। महानिर्देशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए से कहा है कि इससे ऐसा लगता है कि बिना पर्याप्त आधार के कार्मिकों को निलंबित किया जा रहा है या बिना नियमों के उन्हें बहाल किया जा रहा है। यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने निलंबन को लेकर नियमानुसार ही कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

AD
Back to top button