कानपुर

बैंक ऑफ बड़ौदा का कानपुर दक्षिण एसपी ने किया निरीक्षण, सायरन और सीसीटीवी की ली जानकारी

काफी दिनों से बैंक में कोरोना नियमों और कैमरों में खराबी सायरन और होम गाड्र्स की मनमानी की शिकायत आ रही थी इसको देखते हुए कानपुर दक्षिण एसपी ने किदवई नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा का औचक निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जाना।

कानपुर,अमन यात्रा । बैंक में किस तरह के इंतजाम है ग्राहकों के साथ बैंक कर्मी कैसा व्यवहार करते है। इसकी जानकारी लेने के लिए कानपुर दक्षिण एसपी दीपक भूकर ने किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनको बैंक की व्यवस्था ठीक ठाक मिली। उन्होंने सायरन, सीसीटीवी कैमरे और होम गाड्र्स की ड्यूटी आदि की जानकारी ली। कई को खुद अपने स्तर से परखा।

चेकिंग रजिस्टर भी जांचा

एसपी साउथ सप्ताह के दूसरे बैंक खुलने पर ड्यूटियां चेक करने के लिए निराला नगर स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा पहुंचे। जहां उन्होंने चेकिंग रजिस्टर देखा, जिसमें जेब्रा की चेकिंग की स्थिति देखी। वहीं उन्होंने बैंक ड्यूटी में लगे होमगार्ड्स की भी ड्यूटियां चेक की। एसपी साउथ ने बताया कि बैंक के कैमरे और सायरन दुरुस्त मिला है।

बैंक में मेनरोड की ओर कोई कैमरा नहीं लगा मिला 

बैंक में मेनरोड की ओर कोई कैमरा नहीं लगा है। इसके लिए बाहर मेनरोड को कवर करने के लिए बैंक प्रबंधक को एक कैमरा बाहर भी लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बैंक के प्राइवेट गार्ड को असलहा दुरुस्त रखने और संदिग्धों पर नजर रखने को कहा गया है साथ ये भी कहा कि कोविड-19 नियमों का बैंक में पूरी तरह से कर्मी पालन करें और ग्राहकों से भी करवाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button