कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मूसानगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत, परिजनों में छाया शोक

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई।

पुखरायां। कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई वहीं उसके चाचा मामूली रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान बिबियापुर गांव निवासी नवदीप के रूप में हुई है।

घटना मूसानगर के पास मुगल रोड पर हुई। बिबियापुर गांव निवासी शिवकुमार अपने भतीजे नवदीप के साथ साइकिल से अपने गांव से मूसानगर जा रहे थे।रास्ते में मूसानगर के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में चाचा भतीजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां ले जाया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत नवदीप को मृत घोषित कर दिया।नवदीप मूसानगर के सीपी इंटर कॉलेज में कक्षा 9 का छात्र था।हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।मां गुड्डन,भाई अतुल,बहन खुशी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

 

Related Articles

AD
Back to top button